Monday, May, 11,2026

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

जयपुर/ नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान से जुड़ी विभिन्न पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा एवं शहरी विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार से समन्वय और सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने जल जीवन मिशन, राम जल सेतु लिक परियोजना, यमुना जल समझौता और विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान प्रदेश में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने, सिचाई सुविधाओं के विस्तार और ऊर्जा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई इस बैठक को राजस्थान की दीर्घकालिक जल एवं ऊर्जा जरूरतों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery