Tuesday, July, 21,2026

धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्धः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हनुमान कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अमृतकाल में दुनिया के अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा का गौरव वैश्विक स्तर पर स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर में हनुमान कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है तथा स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज जैसे संतों के सान्निध्य में होने वाले धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस सांस्कृतिक वैभव का सपना देखा था, आज वह साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक तथा बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम का पुनर्विकास नए भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उस गौरवपूर्ण पल की साक्षी बनी।

धार्मिक स्थलों को सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक विरासत और आस्था स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खाटूश्यामजी, गिरिराज जी और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वैदिक परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का वाचन कर रहे बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार का श्रवण किया तथा प्रख्यात संत स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान कथा के दौरान पूरा सभागार भक्तिभाव में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य, ठाकुर गोविंददेव चतुर्वेद विद्यापीठ के न्यासी संदीप झंवर सहित अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery