Thursday, June, 11,2026

सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो तेज होगा आंदोलन

जयपुर: बिचून स्थित भैराणा धाम में रीको के प्रस्तावित 'इन्वेस्टमेंट जोन' के विरोध में चल रहा धरना बुधवार को बड़े जनआंदोलन में बदल गया। भैराणा धाम बचाओ आंदोलन के तहत धाम परिसर में विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और आमजन पहुंचे। महापंचायत में संत समाज और लोगों ने सरकार पर धार्मिक आस्था, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर की अनदेखी करने के आरोप लगाए।

महापंचायत में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुगलों से लेकर कई शासकों ने दादू पंथ की आस्था के साथ कभी खिलवाड़ नहीं किया, लेकिन धर्म और सनातन के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब संत समाज की तपोभूमि पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

संतों ने कहा-समाधान होने तक धरना जारी रहेगा

महापंचायत में दादूपीठाधीश्वर ओमप्रकाशदास महाराज सहित कई संत-महंतों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया और धाम की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। संत समाज ने स्पष्ट कहा कि जब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक धरना जारी रहेगा।

समर्थकों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका

इधर, बेनीवाल द्वारा जयपुर कूच के ऐलान के बाद समर्थकों में की भारी भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हाईवे की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर सख्ती बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग कर कई मार्गों को सील कर दिया।

आला अधिकारियों ने संतों से की बात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और संत समाज व आंदोलनकारियों से बातचीत शुरू की। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संतों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है सरकार

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कई विधायक और मंत्री साधु-संतों के नाम पर चुनाव जीतकर सत्ता में आए, लेकिन अब वही सरकार संत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में साधु-संत और ग्रामीण भैराणा धाम क्षेत्र को बचाने के लिए सड़क पर बैठे हैं, जबकि मुख्यमंत्री एसी कमरों में आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भैराणा धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि प्राकृतिक हरियाली, जैव विविधता और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सरकार प्राकृतिक धरोहर को खत्म कर वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना चाहती है, जिसका विरोध कर रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य रीको के प्रस्ताव को निरस्त करवाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery