Wednesday, February, 04,2026

जहर-मुक्त खेती का संकल्प: टोंक के किसान बाबूलाल सैनी को सम्मान

जयपुर: अन्नदाता गौरव सम्मान (जनवरी) के अंतर्गत टोंक जिले के प्रगतिशील किसान बाबूलाल सैनी को उनके नवाचारी और समाजोपयोगी कृषि कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। व्यक्तिगत जीवन में आए गहरे आघात के बाद उन्होंने खेती को केवल आजीविका नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ भोजन देने का मिशन बना लिया।

अपनी पत्नी को ब्लड कैंसर के कारण खोने के बाद बाबूलाल सैनी ने रासायनिक खेती को पूरी तरह त्याग दिया और जैविक खेती को अपनाया। उनका मानना है कि भोजन केवल पेट नहीं भरता, बल्कि जीवन को भी प्रभावित करता है। इसी सोच ने उन्हें जहर-मुक्त खेती की ओर प्रेरित किया।

मृदा स्वास्थ्य और खाद प्रबंधन

बाबूलाल सैनी ने बताया कि बिना किसी सरकारी अनुदान के अपनी केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) यूनिट स्थापित की है और अब अन्य किसानों को केंचुए भी उपलब्ध कराते हैं। टोंक क्षेत्र में खारे पानी की समस्या के बावजूद, जैविक खाद के निरंतर प्रयोग से उनकी जमीन इतनी उपजाऊ हो गई है कि अब साल में केवल एक बार खाद देना पर्याप्त रहता है। वे देसी गाय के गोबर और गोमूत्र के मिश्रण को सिंचाई के साथ खेतों तक पहुंचाते है, जिससे मिट्टी की संरचना और उत्पादकता दोनों में सुधार हुआ है।

देसी नवाचार और प्राकृतिक समाधान

बाबूलाल सैनी ने खेती में रसायनों के स्थान पर प्राकृतिक और कम लागत वाले उपाय अपनाए हैं। वे नीम और आक के पत्तों को छाछ के साथ मटके में लगभग 15 दिनों तक सड़ाकर प्रभावी जैविक कीटनाशक तैयार करते हैं। सफेद मक्खी और मच्छरों के नियंत्रण के लिए वे हरी मिर्च और लहसुन के पेस्ट का घोल उपयोग में लेते हैं। कीट नियंत्रण के लिए महंगे उपकरणों की जगह उन्होंने लकड़ी के बोर्ड पर पीला रंग और ग्रीस लगाकर खेतों में लगाने का सरल उपाय विकसित किया है, जिससे कीट स्वतः आकर्षित होकर चिपक जाते हैं।

फसल विविधता व पशुपालन सहयोग

बाबूलाल सैनी फूलों की खेती, विशेषकर मोगरा और गेंदा के साथ-साथ कटहल की उन्नत खेती के लिए भी जाने जाते हैं। कटहल के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे किसानों को 100 किलो सस्ता और पौष्टिक पशु आहार बनाने का फॉर्मूला भी सिखाते हैं, जिसमें गेहूं, मक्का, खल, चूरी और खनिज लवण का संतुलित मिश्रण होता है।

पवन अरोड़ा का विजन

सम्मान की घोषणा के अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि बाबूलाल सैनी जैसे किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य रक्षक भी है। उनकी जैविक खेती की सोच यह संदेश देती है कि किसान चाहे तो कम लागत में भी सुरक्षित और टिकाऊ खेती कर सकता है। अन्नदाता गौरव सम्मान ऐसे ही किसानों के समर्पण और नवाचार को सम्मान देने का प्रयास है।

प्रेरणा का स्रोत

बाबूलाल सैनी का कृषि मॉडल यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों, खारे पानी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, देसी ज्ञान और नवाचार से खेती को लाभदायक, टिकाऊ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। अन्नदाता गौरव सम्मान के माध्यम से उनके इस प्रयास को न केवल मान्यता मिली है, बल्कि यह कहानी अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery