Friday, December, 26,2025

'अटल जी ने अपने काव्य से राष्ट्रप्रेम को नई ऊंचाइयां दीं'

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उनकी कविताएं गूंज उठीं। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि काव्य सूजन सदैव राष्ट्रभाव, संस्कृति और सामाजिक चेतना को स्वर देने का प्रभावी माध्यम रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने ओजस्वी काव्य एवं विचारों से राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदनाओं को नई ऊंचाइयों प्रदान कीं। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युग, एक विचार और एक संस्कार थे। इस अवसर पर देशभर से आए विशिष्ट कवियों ने रचनाओं से अटल जी के विचारों को आत्मसात किया।

कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम तिवाडी ने की, जबकि संयोजन अशोक परनामी और गोपाल शर्मा ने किया। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. हरिओम पवार, सत्यनारायण सत्तन, डॉ. अनामिका अंबर, वेदव्रत वाजपेयी, डॉ. प्रवीण शुक्ला और पूनम वर्मा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन प्रदेश भाजपा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उप
मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, आरएसएस क्षेत्रीय प्रचारक निबाराम, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और कालीचरण सराफ, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों सहित आमजन भी मौजूद रहे।

सीएम ने बीएल संतोष से भेंट की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भेट की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery