Tuesday, June, 09,2026

जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन 11 को केंद्रीय मंत्री वैष्णव करेंगे संबोधित

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित '12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के' अभियान के तहत 11 जून को जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष ने संबंधित व्यवस्था प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery