Friday, September, 26,2025

भजनलाल का विरोधी नहीं, वसुंधरा सीएम होतीं तो मजा आता

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर एक बार फिर प्रदेश की सियासत का पारा चढ़ गया है। अजमेर दौरे के दौरान अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे बीजेपी की नेचुरल चॉइस होनी चाहिए थीं, लेकिन उनकी पार्टी उन्हें मौका नहीं दे रही। अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जोधपुर दौरे पर तंज कसा। गहलोत ने वसुंधरा राजे की भागवत से मुलाकात के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वसुंधरा राजे अगर फिर से मुख्यमंत्री बनतीं तो मजा आता। यह मौका उनकी पार्टी वाले उन्हें नहीं दे रहे हैं, हमें इस बात का दुख भी है। गहलोत ने केंद्र की आयुष्मान योजना को सीमित बताते हुए अपनी सरकार की चिरंजीवी योजना की तारीफ की। पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, अनुभव कम है। उन्हें जनहित में काम करना चाहिए।

भागवत ने जोधपुर को चुना, अच्छा संदेश जाना चाहिए

गहलोत ने आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा और संघ के हाईकमान के पास फीडबैक आता होगा कि उनके कार्यकर्ता किस प्रकार का व्यवहार समाज और ब्यूरोक्रेसी के साथ कर रहे हैं। गहलोत ने मोहन भागवत के जोधपुर प्रवास को लेकर कहा कि भागवत ने जोधपुर को चुना, यह बड़ी कृपा है। जोधपुर से प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश जाना चाहिए। गहलोत ने भागवत के काशी-मथुरा विवाद पर दिए बयान पर कहा कि आरएसएस काशी-मथुरा विवाद में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन आरएसएस के स्वयंसेवकों को छूट दे रहे हैं। इस दौरान गहलोत ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लिया। वहीं, उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग की।

राजनीति मजे के लिए नहीं, जनसेवा के लिए: परनामी

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने गहलोत के बयानों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत बताएं कि उनके सलाहकार कौन थे, जिन्होंने उन्हें अपने ही युवा नेताओं को नाकारा-निकम्मा कहने की सलाह दी। राजनीति मजे के लिए नहीं, जनसेवा के लिए होती है। परनामी ने दावा किया कि भजनलाल शर्मा ने अपने 20 महीने के कार्यकाल में गहलोत के पांच साल के कार्यकाल से अधिक विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि भजनलाल ने ईआरसीपी, यमुना जल समझौता और बिजली में आत्मनिर्भरता जैसे बड़े काम किए। उनके कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और 75 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई। अब गहलोत उनके विजन और विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे। परनामी ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़े, महिला अपराध और भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन था। गहलोत को नकारात्मक राजनीति छोडकर भजनलाल के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery