Tuesday, November, 25,2025

नगर निगमों को विलय करने का फैसला स्वार्थ से प्रेरित

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। गहलोत ने नगर निगमों के विलय और खादी उद्योग की उपेक्षा को लेकर कहा कि जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को मिलाकर एक करने के फैसला अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाइयां बेहतर विकास और नियंत्रण सुनिश्चित करती हैं। जयपुर की आबादी 60 लाख से अधिक हो चुकी है, जिसके प्रबंधन के लिए एक नगर निगम अपर्याप्त है। गहलोत ने बेंगलुरु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक नगर निगम को पांच में विभाजित किया गया। गहलोत ने खादी ग्रामोद्योग की दुर्दशा पर भी चिंता जताई।

अफसरशाही व राजनीतिक लोगों में अंतर्द्वद्ध

पायलट ने मुख्य सचिव सुधांश पंत के अचानक दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर जाने पर कहा कि चीफ सेक्रेटरी को बदला गया है। बहुत दिनों बाद ऐसा देखा है। यहां अफसरशाही और राजनीतिक लोगों के बीच अंतर्द्वद्ध है, पार्टी के अंदर खिंचाव साफ दिख रहा है। पंत का ट्रांसफर सोशल जस्टिस मिनिस्ट्री में सेक्रेटरी के रूप में हुआ है, जो उनके रिटायरमेंट से 13 महीने पहले है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सीएमओ में फाइलों के बायपास और पसंदीदा अधिकारियों की नियुक्ति न होने से उपजा तनाव है। मंत्रिमंडल विस्तार पर भी पायलट ने कटाक्ष किया। यहां पता नहीं क्या हो रहा है, कौन सरकार चला रहा है। कई सत्ता केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने दो साल पुरानी भाजपा सरकार को जनता की 'पूरी निराशा' बताया, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप, सिर्फ विज्ञापन, भाषण और भ्रम फैलाने का काम। विश्वास बहुत जल्दी खो दिया।

कांग्रेस की बयानबाजी बौखलाहट भरी

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस नेताओं की जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों को एक करने के फैसले पर अनर्गल बयानबाजी को बौखलाहट करार दिया। खर्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इन तीनों नगर निगमों को राजनीतिक लाभ और निजी स्वार्थों के लिए दो-दो हिस्सों में बांटा था, जिसका कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने अन्य राज्यों की महानगरपालिकाओं के उदाहरण देते हुए सरकार के फैसले को तर्कसंगत ठहराया। खर्रा ने बताया कि जयपुर की जनसंख्या करीब 40 लाख, कोटा की 14 से 14.5 लाख और जोधपुर की 15 लाख है। इसके विपरीत, मुंबई महानगरपालिका 2.5 करोड़ जनसंख्या और 480 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ 227 पार्षदों से संचालित है। इसी तरह, कोलकाता और दिल्ली महानगरपालिकाएं भी बड़ी जनसंख्या के बावजूद एकल इकाई के रूप में कुशल प्रशासन दे रही हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery