Friday, September, 26,2025

BJP पर गहलोत का वार... पूनियां ने किया पलटवार

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर आवास पर प्रेसवार्ता कर पूर्ववर्ती सरकार गिराने की साजिश, एसआई पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, मानगढ़ धाम और कन्हैयालाल हत्याकांड जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। गहलोत ने पूर्ववर्ती सरकार को गिराने के षड्यंत्र मामले में राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा एसीबी की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी देने पर कहा कि यह प्रैक्टिकल घटना थी, कोर्ट का फैसला थ्योरिटिकल है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मामला खारिज नहीं किया है। इसमें एक और केस भी है, जिसमें एफआर दी जा सकती है, लेकिन एफआर देने से केस समाप्त नहीं होता। गहलोत के आरोपों पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार करते हुए कहा कि वे राजनीतिक असुरक्षा महसूस कर रहे हैं और विपक्ष का रोल भूल चुके हैं। यदि जरूरत हो तो वे फ्री कोचिंग देने को भी तैयार हैं।

कन्हैया के परिवार को कब मिलेगा इंसाफ

पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे से पहले गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए हैं, लेकिन एनआईए जांच में कोई प्रगति नहीं हुई। हमारी सरकार ने तीन घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन एनआईए ने केस ले लिया। गहलोत ने सवाल उठाया कि गृहमंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? 27 जुलाई को राजस्थान आए थे, लेकिन एक शब्द नहीं बोला। पीएम को बताना चाहिए कि परिवार को इंसाफ कब मिलेगा। गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी रियाज भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था, जिसकी फोटो तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ है। भाजपा कार्यकर्ता धाने गए थे आरोपियों को छुड़वाने। 166 गवाहों में से सिर्फ 15-20 के बयान हुए। मुख्य गवाह को ब्रेन हेमरेज हुआ, उसकी पत्नी बयान देने को तैयार है, लेकिन एनआईए नहीं आई। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

CM की कुर्सी को समझते हैं फंडामेंटल राइट

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे सुरक्षा की भावना में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सत्ता से बाहर होने पर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं और विपक्ष का धर्म भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोई आंदोलन तक नहीं किया। पूनियां ने कहा कि गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी को फंडामेंटल राइट समझते हैं। सामान्य परिवार के भजनलाल शर्मा को सीएम बनते देख वे सहन नहीं कर पा रहे। उनके कार्यकाल में राजस्थान महिला अपराध, दुष्कर्म, पेपर लीक में नंबर वन था। रोजाना 17 दुष्कर्म और 8 हत्याएं हुईं। 10% ज्यादा सांप्रदायिक दंगे हुए। कोरोना के दौरान रोजाना 162 मौतें हुई। कन्हैयालाल मामले पर उन्होंने कहा कि हत्या गहलोत के कार्यकाल में हुई। कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जनता ने पकड़वाया, एनआईए जांच कर रही है। कोर्ट प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया गया। पूनियां ने 2022 के विधायकों की परेड का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत में पॉलिटिकल इनसिक्योरिटी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery