Tuesday, June, 09,2026

मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोका गया: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 सितंबर, 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोका गया और पूरे देश में यह गलत धारणा बनाई गई कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते थे।

मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहता था। उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस के अध्यक्ष महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेता रहे हों, उस पार्टी का अध्यक्ष बनने का अवसर मैं कैसे ठुकरा सकता था? गहलोत का कहना है कि एक सुनियोजित माहौल बनाकर उन्हें बदनाम किया गया और यह संदेश दिया गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद बचाने के लिए बगावत करवाई। गहलोत ने स्पष्ट किया कि 25 सितंबर, 2022 को जो घटनाक्रम हुआ, वह कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ विद्रोह नहीं था। उनके अनुसार, विधायकों का विरोध सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर था। उन्होंने कहा कि अधिकांश विधायक चाहते थे कि नया मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक दल में से किसी अन्य नेता को बनाया जाए, न कि मानेसर प्रकरण से जुड़े व्यक्ति को। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वास्तव में हाईकमान के खिलाफ बगावत हुई होती तो उन्हें बाद में मुख्यमंत्री पद पर बनाए नहीं रखा जाता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery