Tuesday, June, 09,2026

वॉइस सैंपल से बचते रहे शेखावत फिर बाहर आया 'मानेसर जिन्न': भाजपा

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मानेसर प्रकरण को लेकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस बार उन्होंने भाजपा, आरएसएस और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी मामले को भी उठाया।

गहलोत ने शेखावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मानेसर कांड में उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा नेता जफर इस्लाम भी शामिल थे, जिसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। गहलोत के इस बयान के बाद भाजपा भी पलटवार पर उत्तर आई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि गहलोत जब भी बयान देते हैं, 'मानेसर का जिन्न' एक बार फिर बोतल से बाहर आ जाता है और वह पुराने राजनीतिक विवादों को दोबारा हवा देने लगते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शेखावत राजनीतिक रूप से घबराए हुए हैं और उन्हें अपने मंत्री पद की चिंता करनी चाहिए।

शेखावत को कोई क्लीन चिट नहीं मिली

गहलोत ने आरोप लगाया कि संजीवनी मामले में शेखावत को कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान एसओजी ने 22 महीने तक जांच कर रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने दावा किया कि सरकार बदलने के बाद जांच की दिशा प्रभावित हुई। गहलोत ने कहा कि यदि शेखावत खुद को निर्दोष मानते हैं तो उन्हें संजीवनी घोटाले के पीड़ित निवेशकों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी इस मामले में सहयोग देने को तैयार है। गहलोत का दावा है कि इस मामले के अधिकांश पीड़ित राजपूत समाज से हैं, लेकिन उनकी पीड़ा की अनदेखी की गई है।

आरोपों पर भाजपा नेताओं का पलटवार

अशोक गहलोत की आदत बन गई है कि जब भी सचिन पायलट के आगे बढ़ने की चर्चा होती है, वे मानेसर प्रकरण को सामने ले आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत आज भी सचिन पायलट को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। राठौड़ ने कहा कि 48 वर्षीय सचिन पायलट राष्ट्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं, लेकिन गहलोत अब भी उन्हें 'बच्चा' समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में नई पीढ़ी के नेतृत्व के उभरने से पुराने नेताओं की बेचैनी बढ़ रही है। -मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

4 गहलोत राजस्थान के 'पुराने जिन्न' को फिर बाहर निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को कोई नई जिम्मेदारी देने पर विचार करता है, तब-तब गहलोत मानेसर प्रकरण का मुद्दा उठाने लगते हैं। शेखावत ने कहा कि यह पिछले कई वर्षों का राजनीतिक पैटर्न बन चुका है। -गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री

मानेसर प्रकरण में इतनी गंभीर बातें थीं तो मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत ने मुकदमा क्यों दर्ज नहीं कराया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं करना भी जवाबदेही के दायरे में आता है। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत अपनी ही पार्टी में हाशिए पर पहुंच गए हैं और अब पुराने मुद्दों को दोहराकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। -जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य मंत्री

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery