Tuesday, June, 09,2026

परिचय से हुई शुरुआत, बूथ और मोर्चों की जानी स्थिति

जयपुर: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का शनिवार को जयपुर में पहला दिन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों को जानने का रहा। जयपुर आगमन पर उन्होंने सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यालय में अजेय कुमार ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, संगठनात्मक प्रभारियों, सह प्रभारियों और मोर्चों के पदाधिकारियों से परिचयात्मक मुलाकात की।

इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, मोचों की गतिविधियों, बूथ स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने और आगामी अभियानों और चुनावी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता अजेय कुमार को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी देकर राजस्थान भाजपा को नई ताकत दी है। उन्होंने कहा कि अजेय कुमार के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

राठौड़ ने गहलोत पर साधा निशाना

राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है, जिसके कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। गहलोत अपने ही सहयोगियों पर हमला बोल रहे हैं और कांग्रेस के आंतरिक मामलों को सार्वजनिक कर रहे हैं। यह उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने का प्रयास है।

मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। केंद्र में मोदी और राजस्थान में भजनलाल के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जन सेवा के लिए समर्पित है और विकास के अभियान को आगे बढ़ा रही है। बैठक में अजेय कुमार, अलका गुर्जर, घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery