Saturday, April, 19,2025

अहिल्या बाई का जीवन में संघर्षो से सामना हुआ, लेकिन कभी हार नहीं मानी

जयपुर: पुण्यश्लोका रानी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को बिड़ला सभागार में कई आयोजन हुए।

विश्वमांगल्य सभा और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य अतिथियों और सैकड़ों दर्शकों ने भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अहिल्या बाई होल्कर को नमन करते हुए कहा कि अहिल्या बाई होल्कर उन महान महिला रत्नों में से एक है, जिनका विनाम भारत के घर-घर में जाना जाता है। अहिल्या बाई जीवन में संघर्षों से अनेक बार जूझी, लेकिन कभी हार नहीं मानी। महिलाओं के अधिकारों को उन्होंने बढ़ावा दिया।

महेश्वर में घाटों का निर्माण आज भी उनके शासन की समृद्धि और समझदारी को दिखाते हैं। सनातन संस्कृति में माताओं की महती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हमें घर में बच्चों को समय देकर संस्कारित बनानी चाहिए। सनातन का भाव समझे और समझाएं, रामायण का अध्ययन करें।

भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक थी अहिल्या बाई: दीया कुमारी

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भी मंच साझा किया और अहिल्या बाई के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करते हुए उन्हें भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया। विश्वमांगल्य सभा के केंद्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर, सामाजिक कार्यकर्ता नीता बूचरा तथा सभा की राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री पूजा देशमुख भी मंच पर मौजूद रहे।

अहिल्या बाई के जीवन में पुण्य के अलावा कुछ नहीं थाः भैयाजी

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी ने रानी अहिल्या बाई को पुण्यश्लोका और लोकमाता की संज्ञा देते हुए कहा कि इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता, जहां एक राज्य की संचालनकर्ता को देवी के रूप में पूजा गया हो, उनके जीवन में पुण्य के अलावा कुछ नहीं था। इसलिए वे पुण्यश्लोका है। उनके व्यक्तित्व में समग्रता और संतुलन है, जो आज के समाज के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। अहिल्या बाई ने कर्तव्यनिष्ठा, नैतिक आचरण और सामाजिक सरोकारों के उच्चतम आदर्श स्थापित किए, जिन्हें समझना और अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery