Tuesday, May, 26,2026

प्रेस से जूतों में छिपाकर बाहर निकाला था पेपर

जयपुर: वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में बड़ा खुलासा हुआ है। एसओजी की जांच में सामने आया कि परीक्षा का प्रश्न पत्र भोपाल की रुचि प्रिंटिंग प्रेस से जूतों में छिपाकर बाहर निकाला गया था। मुख्य आरोपी जबराराम ने पेपर का कोड पता कर पूरी योजना तैयार की और इस लीक से करीब डेढ़ करोड़ करोड़ रुपए कमाए।

प्रिंटिंग प्रेस के चार कर्मचारी अब जांच के दायरे में हैं, जिनकी एसओजी तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि जबराराम ने रीट-2021 पेपर लीक प्रकरण अखबारों में पढ़ा। इससे प्रभावित होकर उसने भी पैसे कमाने के लिए पेपर लीक का रास्ता चुन लिया। शुरुआत में वह जयपुर कलेक्ट्रेट और शिक्षा संकुल के पास कंटेनरों और गाड़ियों पर नजर रखने लगा। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि गुड़गांव से आने वाला एक कंटेनर भोपाल प्रिंटिंग प्रेस से सामान लाता है। उसी सुराग के आधार पर उसने भोपाल आना-जाना शुरू किया और प्रेस का पूरा पता लगा लिया।

यहां उसका संपर्क अशोक राजपूत से हुआ, जिसकी दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसी माध्यम से उसकी मुलाकात खिलान सिंह उर्फ केडी डॉन से हुई, जो दूसरी प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत था। खिलान सिंह के गांव के युवक रुचि प्रिंटिंग प्रेस में लगे हुए थे। इन्हीं के जरिए उसे प्रेस में छपने वाले प्रश्न पत्रों की जानकारी मिली, हालांकि कर्मचारियों को यह पता नहीं था कि पेपर किस राज्य के हैं।

काफी समय तक संपर्क में रहने के बाद जबराराम अलग अलग नंबरों से खिलान सिंह से बात करता रहा। उसने अपने स्तर पर पेपर का कोड पता कर लिया था। कर्मचारियों ने उसी कोड के आधार पर पुष्टि की कि प्रश्नपत्र रुचि प्रिंटिंग प्रेस में ही छप रहे
हैं। इसके बाद पेपर निकालने की योजना तैयार की गई। प्रेस में हाई सिक्योरिटी और सीसीटीवी कैमरे लगे थे, इसके बावजूद एक कर्मचारी ने योजना के तहत प्रश्न पत्र को जूतों में छिपाकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद खिलान सिंह ने जबराराम को फोन कर पेपर लेने के लिए बुलाया। यही तरीका इस पूरे लीक का मूल आधार बना।

दोनों पारियों के पेपर 10-10 लाख में खरीदे

जबराराम ने वनपाल परीक्षा-2022 की दोनों पारियों के प्रश्न पत्र खरीदे। बदले में एक-एक पेपर के लिए 10 लाख रुपए तय हुए। पेपर मिलने पर 3 लाख दिए गए और बाकी राशि तीन माह बाद चुकाई गई। उसने चार पेपर मांगे थे, लेकिन उसे दो ही मिल पाए।

बांसवाड़ा और उदयपुर में पहले पढ़वाए गए थे उत्तर

जांच में सामने आया कि जबराराम के साथी हीरालाल निवासी गुड़ामालानी ने बांसवाड़ा में और कंवराराम ने उदयपुर में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र और उत्तर पढ़वाए थे। ये दोनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

परीक्षा से चार दिन पहले मिला था पेपर

यूपी की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर भी इसी प्रेस से छपते थे और लीक का मामला सामने आने के बाद रुचि प्रिंटिंग प्रेस बंद हो गई थी। वनपाल परीक्षा से चार दिन पहले खिलान सिंह ने पेपर जबराराम को सौंप दिया। इसके बाद उसने प्रश्न पत्र हल कर गैंग के सदस्यों को अभ्यर्थी तैयार करने को कहा। अभ्यर्थियों से प्रति व्यक्ति आठ लाख रुपए वसूले गए।

अब अवैध कमाई पर चलेगा बुलडोजर

जबराराम पढ़ाई में तेज था। आईएएस और आरएएस की तैयारी भी कर चुका था। परीक्षा लीक से उसने 1.50 करोड़ रुपए जुटाए, जिनसे गांव में मकान बनाया और संपत्ति खरीदी। अब एसओजी उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery