Tuesday, August, 12,2025

मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पोर्ट ऑफ स्पेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगों' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ ही मोदी इस कैरेबियाई देश का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं के समर्थन, नेतृत्व क्षमता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए मोदी ने इसे दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक बताया और कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की ओर से साझा गौरव के रूप में स्वीकार करते हैं।

25 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को मिला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे एक दिन पहले घाना में भी उन्हें 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' सम्मान से नवाजा गया। त्रिनिदाद की यह यात्रा 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है: मोदी

मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और वैश्विक समुदाय को इसे कोई पनाह नहीं देनी चाहिए। उन्होंने त्रिनिदाद को भारत का प्राथमिकता देश घोषित करते हुए कहा कि 'ग्लोबल साउथ' नई न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था चाहता है। मोदी इस संसद में बोलने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने उस ऐतिहासिक अध्यक्षीय कुर्सी का भी उल्लेख किया जिसे भारत ने 1968 में त्रिनिदाद को उपहार स्वरूप दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery