Tuesday, August, 12,2025

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा टली

सना/नई दिल्ली: यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा फिलहाल टाल दी गई है। उन्हें 16 जुलाई को गोली मारे जाने की सजा दी जानी थी, लेकिन भारत सरकार और धार्मिक नेताओं के प्रयासों से यह सजा टल गई है। यह खबर निमिषा के परिवार और समर्थकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। निमिषा प्रिया को 2017 में यमन के एक नागरिक की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और 2020 में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल सना की जेल में बंद हैं, जो हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है।

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इस बेहद संवेदनशील मामले में भारतीय अधिकारी यमन के अभियोजकों और जेल अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे। सजा स्थगित होने से निमिषा के परिवार को पीड़ित पक्ष से बातचीत कर ब्लड मनी या माफी के जरिए समाधान का और समय मिल सका है।

एक जज और मृतक के भाई भी बातचीत में हुए शामिल

इस मामले में भारत और यमन के प्रभावशाली धार्मिक नेताओं की भी बड़ी भूमिका रही। भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार और यमन के प्रमुख सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज के बीच लगातार संवाद रहा। यमन सुप्रीम कोर्ट के एक जज और मृतक के भाई भी इस बातचीत में शामिल हुए। मुफ्ती कंथापुरम ने कहा कि उन्होंने इंसानियत के नाते दीया (ब्लड मनी) स्वीकार करने की अपील की है। उन्होंने कहा, निमिषा की सजा कुछ समय के लिए टाल दी गई है। यदि माफी मिलती है, तो यह मानवता और भारतीय समाज के लिए बड़ी जीत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery