Tuesday, August, 12,2025

ब्राजील के साथ व्यापार के अलावा रणनीतिक भागीदारी होगी मजबूत

ब्राजील:  ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अमेरिका में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझीदार के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का प्रयास भी करेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन के बाद पीएम मोदी ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर भी रहेंगे। इस दौरान वह ब्राजील के राष्ट्रपति लुइन इनामियो लूला दा सिल्वा से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का दौरा सिर्फ व्यापार तक ही सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी का यह ब्राजील दौरा इस देश के साथ एक रणनीतिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए है। दोनों देशों में रक्षा सहयोग बढ़ना, न सिर्फ ग्लोबल साउथ के लिए अहम है, बल्कि तेजों से बदलती भू-राजनीति में भारत की भागीदारी में भी मील का पत्थर साबित होने वाला है। पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर बैठक के इतर कई देशों के नेताओं से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चचर्चा की।

1990 के दशक से भारत और ब्राजील के रिश्ते हुए घनिष्ठ

1990 के दशक में दोनों देशों की ओर से अपनी अर्थव्यवस्थाओं को खोलने के बाद से रिश्तों में बदलाव शुरू हुआ, जिसके बाद रिश्ते बेहतर होने लगे। आज ब्राजील दक्षिण अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 में दोनों देशों के बीच 12.20 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ।

ब्राजील के साथ ये समझौते संभव

दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते है, जिनमें अक्षय ऊर्जा, आतंकवाद से निपटना, कृषि में अनुसंधान सहयोग, साथ ही गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान के समझौते शामिल है।

भारत से ब्राजील को निर्यात

भारत, ब्राजील को डीजल, कृषि रसायन, दवाएं, इंजीनियरिंग का सामान और एल्युमीनियम निर्यात करता है।

ब्राजील से आयात

ब्राजील भारत को कच्चा तेल, सोया तेल, सोना, लौह अयस्क और चीनी जैसी चीजें देता है।

व्यापार में भारत का पलड़ा भारी

ब्राजील के साथ व्यापार में भारत का पलड़ा भारी है। भारत 6.77 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है।

ब्रिक्स में भारत को यहां मिला साथ

  • ब्रिक्स देशों ने ऐसे एकतरफा टैरिफ पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि यह व्यापार को नुकसान करते हैं और डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुरूप नहीं है।
  • आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का आग्रह। दोहरे मानकों को किया खारिज

यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार जरूरी

  • रियो शिखर सम्मेलन में सयुक्त राष्ट्र सुधारों का जोरदार समर्थन। सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार का आह्वान।
  • भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का प्रबल दावेदार है। ब्रिक्स देशों का समर्थन भारत के पक्ष को मजबूत करेगा।

क्यों हैं दोनों देशों के घनिष्ठ रिश्ते

  • दोनों देशों के वैश्विक लक्ष्य भी एक जैसे हैं। दोनों देश यूएन, जी 20, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और जी-4 (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग) के सदस्या
  • दोनों देश वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली आवाज बनना चाहते हैं और विकासशील देशों के हितों का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
  • ब्राजील के साथ बेहतर संबंध, भारत के लिए रणनीतिक जुड़ाव

क्या है ब्रिक्स

मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार किया गया, जिसके तहत मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को समूह में शामिल किया गया। इंडोनेशिया 2025 में ब्रिक्स में शामिल हुआ।

जयशंकर की कई विदेश मंत्रियों से मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सम्मेलन से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और मैक्सिको के विदेश मामलों के सचिव जुआन रामौन डे ला फुरते से भी मुलाकात की। रूसी व ईरानी विदेश समकक्षों से मुलाकात बहुत ही अहम है। इस मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच रिश्ते को लेकर अहम बातें हुई।

अगले वर्ष भारत करेगा ब्रिक्स की अध्यक्षता, मानवता पहले होगा दृष्टिकोण

रियो डी जेनेरियो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जलवायु महत्वाकांक्षा और वित्तपोषण के बीच की खाई को पाटने में विकसित देशों पर विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में मानवता सर्वप्रथम दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सोमवार को अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत (ब्रिक्स) समूह की एक नए स्वरूप में परिभाषित करने के लिए काम करेगा और इसका उद्देश्य सहयोग एवं स्थिरता के लिए लचीलेपन एवं नवाचार का निर्माण करना होगा। भारत अगले वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा।

साझेदार देश भी हुए बैठक में शामिल

इसके 17 वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों, भागीदारों और विशेष आमंत्रित देशों ने भाग लिया। बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा और उज्बेकिस्तान ने साझेदार देशों के रूप में बैठक में शामिल हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery