Thursday, February, 26,2026

जैसलमेर में सुखोई, जगुआर व आकाश ने दिखाई मारक क्षमता

जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के मेगा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की फुल ड्रेस रिहर्सल में मंगलवार को सुखोई एमकेआई-30, जगुआर और मिग-29 ने सटीक बमबारी कर अपनी क्षमता दिखाई। अभ्यास में 100 से अधिक फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमानों ने शामिल होकर वायु शक्ति का प्रदर्शन किया। अभ्यास की शुरुआत सुखोई एमकेआई-30 ने दुश्मन के रनवे, सप्लाई डिपो और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर सटीक बमबारी से की। निर्धारित लक्ष्यों पर 44 बम गिराए गए। इसके बाद जगुआर फाइटर जेट ने दुश्मन के बंकर, रडार और कंट्रोल सिस्टम को ध्वस्त किया। मिग-29 ने दुश्मन के टैंकों को निशाना बनाकर नष्ट किया। स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली ने हवा में ही टारगेट को मार गिराकर अपनी सटीकता का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिन, धुंधली रोशनी और रात के अंधेरे में किया गया। युद्धाभ्यास में तकनीकी कारण से तेजस फाइटर जेट शामिल नहीं हुआ।

मुख्य आयोजन 27 को

युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' का मुख्य आयोजन 27 फरवरी को होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे।

सिंदूर की सर्जिकल स्ट्राइक को समझाया

रिहर्सल के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' की सर्जिकल स्ट्राइक अवधारणा को भी समझाया गया, जिसमें देशभर के आठ एयरबेस से 73 फाइटर जेट उड़ान भरकर लक्ष्य भेदन करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि यह अभ्यास देश को हर परिस्थिति में वायुसेना की तैयारियों से रूबरू कराने के लिए है। अंत में सी-17 ग्लोबमास्टर ने फ्लेयर छोड़कर विजय का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

परिवहन सी-130 विमान ने पहली बार रात में की लैंडिंग

इस रिहर्सल की खास उपलब्धि रही कि सी-130 परिवहन विमान ने पहली बार रात में रनवे पर लैडिंग की। विमान गरुड़ कमांडो को लेकर आया और अभियान के बाद सुरक्षित वापसी भी की। सी-295 परिवहन विमान ने असॉल्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करते हुए कम समय में सैनिकों की तैनाती की क्षमता दिखाई। हेलीकॉप्टर अभियानों में प्रचंड, एएलएच और एमआई-17 ने दुश्मन के लॉजिस्टिक सेंटर, आर्ड व्हीकल और ठिकानों को निशाना बनाया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने घायल जवानों के रेस्क्यू का अभ्यास किया। चिनूक हेलीकॉप्टर ने 'विजय' कॉल साइन के तहत युद्ध क्षेत्र में दो तोपों की तैनाती कर सेना की सहायता क्षमता प्रदर्शित की। गरुड़ कमांडो और 10 पैरा कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर बिल्डिंग इंटरवेंशन ऑपरेशन को अंजाम दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery