Monday, August, 11,2025

धराली गांव जमींदोज... 4 मरे, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1:45 बजे बादल फटने से भीषण तबाही मच गई। इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घटना के समय खीर गंगा नदी में पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा बहकर आया, जिससे धराली का पूरा बाजार, कई मकान और होटल मलबे में दब गए। मात्र 34 सेकेंड में गांव की तस्वीर बदल गई। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। धराली में 30 फीट तक मलबा जमा हो गया है। धराली गंगोत्री धाम से 18 किमी और देहरादून से 218 किमी दूर स्थित है। यह गंगोत्री यात्रा का प्रमुख पड़ाव माना जाता है, जहां तीर्थयात्री रुकते हैं। इसके अलावा हर्षिल और सुखी टॉप में भी बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। हर्षिल क्षेत्र में सेना के कैंप से 8 से 10 जवानों के लापता होने की खबर है।

सभी जरूरी सेवाएं बहाल करने की कोशिशः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सभी जरूरी सेवाएं बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बिजली विभाग और जल विद्युत निगम मिलकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि संचार सेवाएं भी बाधित हुई हैं। फोन, इंटरनेट और टावरों को नुकसान पहुंचा है, जिन्हें जल्द ठीक किया जाएगा। फिलहाल, धराली में राहत कार्य जारी है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र गोदी ने भी धराली आपदा पर गहरी रविदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि में उत्तरकाशी के पराली में हुई इस वासदी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी प्रभावितों की कुशलता धामी करता है। मुख्यमंत्री की कामना करता हूँ। म से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। राहत कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

शाह ने सीएम धामी से ली जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और तलाल बचाव कर्ग शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी की तीन और एनडीआरएफ की चार टीमें मौके के लिए खाना की गई है। पराली में कदल फटने से मची तबाही ने 2013 की केदारनाथ और 2021 की ऋषिगंगा आपदा की यादें ताजा कर दी। खीर गंगा नदी में उफान और मलबे के सैलाब ने कुछ ही क्षणों में बाजार, होटल और मकानों को तबाह कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery