Tuesday, July, 21,2026

'आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण की साजिश'

उदयपुर: उदयपुर से गोवा के रास्ते तमिलनाडु ले जाए जा रहे सात आदिवासी बच्चों के मामले को लेकर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे धर्मांतरण और संगठित नेटवर्क से जुड़ा प्रकरण बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और आदिवासी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लालच देकर दूसरे राज्यों में ले जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय हैं। सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मामले की एनआईए, सीबीआई, इंटेलिजेंस ब्यूरो अथवा एसआईटी से गहन जांच कराने की मांग की है। सांसद डॉ. मनालाल रावत ने वीडियो संदेश में कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण का एक संगठित इकोसिस्टम सक्रिय है, जो बाहरी लोगों के माध्यम से गरीब परिवारों को निशाना बनाता है। पूर्व में ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा में दर्ज एफआईआर में नेपाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ से जुड़े 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई। डूंगरपुर के सेंटपॉल स्कूल व बांसवाड़ा के कलिंजरा सहित संभाग में ऐसे 15 से अधिक मामले सामने आए है।

झाड़ोल के बच्चों को अहमदाबाद होते हुए गोवा ले जाने का मामला

जानकारी के अनुसार झाड़ोल क्षेत्र के सात बच्चों, जिनमें दो लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं, को 15 जुलाई को बस से अहमदाबाद और वहां से ट्रेन के जरिए गोवा ले जाया गया था। गोवा रेलवे पुलिस को सूचना मिलने पर बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद गोवा बाल कल्याण समिति की सूचना पर उदयपुर पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम बच्चों को शनिवार को उदयपुर लेकर पहुंची। फिलहाल बच्चों, उनके माता-पिता और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज को उनकी मूल संस्कृति से अलग करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा 'आदिवासी हिंदू नहीं हैं' जैसे भ्रम फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच आवश्यक है, ताकि यदि कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं, पूरे मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery