Tuesday, July, 21,2026

आनंदपुरी में गैस सिलेंडर लीकेज से महिला झुलसी

जयपुर: मोती डूंगरी थाना इलाके में सोमवार शाम आनंदपुरी में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने की घटना में प्राइवेट स्कूल शिक्षिका स्वाति सैनी (40) करीब 90 फीसदी तक झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय स्वाति घर में अकेली थीं। उनके पति हरीश सैनी और दोनों बेटियां घर पर मौजूद नहीं थे। आग लगने की सूचना मिलने पर मोती डूंगरी थाना प्रभारी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले पड़ोसी महिलाएं स्वाति को ई-रिक्शा से अस्पताल ले जा रही थीं।

पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी से पहले एसएमएस अस्पताल लेकर रवाना हुई। बीच रास्ते में पड़ोसी महिलाओं के कहने पर उन्हें दुर्लभजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कमरे में गैस सिलेंडर पाइप सहित मिला, जबकि रसोई में लगा सिलेंडर चूल्हे से अलग था। रसोई और कमरे के बीच भी दूरी है। ऐसे में पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उनके बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह गैस लीकेज से हुआ हादसा है या फिर कोई अन्य कारण।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery