Tuesday, July, 21,2026

भारतीय संस्थानों को शोध और नवाचार के जरिए वैश्विक स्तर पर करनी होगी प्रतिस्पर्धा

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से सोमवार को जयपुर स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में 'एजुकेशन समिट-2026 सीजन-8 आयोजन किया गया। समिट को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री का डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान उच्च शिक्षा को उद्योग की जरूरतों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), शोध, नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर नई दिशा दे रहा है। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का स्वागत करते हुए उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. बैरवा को गहरी आध्यात्मिक सोच उनके सार्वजनिक जीवन को और समृद्ध बनाती है। उन्होंने डॉ. बैरवा के आवास पर हुई गणगौर टेलीविजन रिकॉर्डिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी आस्था और विनम्रता आध्यात्मिकता और पेशेवर उत्कृष्टता के संतुलन को दर्शाती है।

पवन अरोड़ा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत यूजीसी के 2023 विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान (एफएचईआई) विनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब विश्व की शीर्ष रैंकिग वाली विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित कर सकती हैं। इसे उन्होंने भारतीय शिक्षण संस्थानों के लिए अवसर और चुनौती दोनों बताया तथा शोध, नवाचार, फैकल्टी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर विशेष जोर दिया।

विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिंता जताते हुए अरोड़ा ने कहा कि कोचिंग संस्थानों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिकता, आत्मविश्वास और आलोचनात्मक सोच का विकास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर भी जोर दिया। राजस्थान सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन और कौशल विकास को बढ़ावा
देने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए पवन अरोड़ा ने शिक्षकों, नीति निर्माताओं और शिक्षा जगत के नेतृत्वकर्ताओं से मिलकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा व्यवस्था तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि एजुकेशन समिट उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, खेल एवं युवा मामले, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता तथा नीति नियोजन विभाग के मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि 'राइजिंग राजस्थान' पहल के तहत जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई और सऊदी अरब सहित कई देशों के साथ हुए एमओयू के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन देशों में कुशल भारतीय युवाओं की मांग बढ़ रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आईटीआई के उन्नयन के माध्यम से राज्य उद्योग के अनुरूप कार्यबल तैयार कर रहा है, जो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने में सक्षम होगा। कार्यक्रम में दो पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए। पहले सत्र में 'क्लासरूम से कॅरिअर तकः कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों की बदलती भूमिका' और 'स्वस्थ मन, उज्वल भविष्यः स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों की भूमिका' विषयों पर चचर्चा हुई। दूसरे सत्र में 'भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षाः A1 आधारित और इंडस्ट्री 5.0 युग के लिए विद्यार्थियों की तैयारी' तथा 'उच्च शिक्षा में उत्कृष्टत्ता की नई परिभाषाः उद्यमिता, स्टार्टअप, नवाचार और शोध' विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery