Tuesday, July, 21,2026

जोधपुर में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत... 25 दिन वेंटिलेटर पर रही

जोधपुर: प्रदेश में प्रसूताओं की मौत और गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा, बीकानेर और बांसवाड़ा के बाद अब जोधपुर में भी एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला ने 24 जून को तिंवरी अस्पताल में सामान्य प्रसव के दौरान बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले उम्मेद अस्पताल और बाद में महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) रेफर किया गया, जहां 25 दिन तक इलाज के बाद रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

अत्यधिक रक्तस्राव से किडनी हुई प्रभावितः महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने बताया कि प्रसूता को जब उम्मेद अस्पताल लाया गया, तब तक काफी खून बह चुका था। लगातार ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी, इसलिए उसकी जान बचाने के लिए बच्चेदानी (यूटेरस) निकालनी पड़ी। इलाज के दौरान उसे 6 यूनिट रक्त, 14 यूनिट प्लाज्मा और 10 यूनिट क्रायोप्रेसिपिटेट चढ़ाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी किडनी प्रभावित हो गई और डायलिसिस शुरू करना पड़ा।

अत्यधिक रक्तस्राव से महिला को हाइपोवॉलेनिक शॉक लगा

डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव से महिला को हाइपोवॉलेमिक शॉक हो गया था। इस स्थिति में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता, जिससे किडनी समेत अन्य अंगों के कामकाज पर गंभीर असर पड़ता है।  27 जून को उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह लगातार वेंटिलेटर पर रही। 14 जुलाई से उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी, उसे उल्टियां शुरू हो गई और तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

एक महीने में 16 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 7 अभी भी एडमिट

इधर, जोधपुर में पिछले एक महीने के दौरान प्रसूताओं की बिगड़ती सेहत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस अवधि में 16 प्रसूताओं की तबीयत गंभीर हुई है, जिनमें अधिकांश मामलों में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। एक अन्य प्रसूता धापू की हालत गलत रक्त चढ़ाए जाने के कारण 13 जुलाई को उम्मेद - अस्पताल में बिगड़ गई थी। उसकी 11 जुलाई को बावड़ी में सामान्य डिलीवरी हुई थी, लेकिन एनीमिया के चलते उसे रेफर करना पड़ा। फिलहाल उम्मेद अस्पताल में पांच और महात्मा गांथी अस्पताल में दो प्रसूताओं का उपचार जारी है। इनमें धापू भी शामिल है।

बांसवाड़ा में आठ माह की गर्भवती की मौत

बांसवाड़ा जिले में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को एमजी अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला वागीता (पत्नी वीरसिंह), निवासी सगेसरी (आबापुरा), को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने दाहोद रोड स्थित वर्धमान अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और भर्ती से पहले पैसे मांगने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खून की कमी बताकर महिला को एमजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, वर्धमान अस्पताल के संचालक शैलेंद्र जैन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा में हाल के दिनों में प्रसूताओं और नवजातों की लगातार मौतों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश मामलों में एनीमिया और अत्यधिक रक्तस्त्राव प्रमुख कारण सामने आए हैं।

 

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery