Tuesday, July, 21,2026

अब जिलों से ही मिलेगी SMS के कैंसर विशेषज्ञों की राय

जयपुर: राजस्थान के कैंसर मरीजों के लिए अगस्त माह से उपचार की प्रक्रिया और अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके जरिए जिले में मौजूद मरीजों को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) की राय ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे मरीजों को हर छोटी-बड़ी चिकित्सकीय सलाह के लिए जयपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा। यदि किसी कैंसर मरीज के उपचार के दौरान विशेषज्ञ राय की आवश्यकता होगी तो संबंधित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे एसएमएस के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। इस व्यवस्था से मरीजों को बार-बार जयपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर केवल उन्हीं मरीजों को रेफर किया जाएगा, जिन्हें वास्तव में उच्च स्तरीय उपचार की जरूरत होगी। इससे इलाज शुरू होने में होने वाली देरी भी कम होगी और इलाज में देरी कम होने से रोग की जटिलता बढ़ने का जोखिम भी घटेगा।

RGHS में AI से बढ़ेगी पारदर्शिता

RGHS में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने के चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए। इसके माध्यम से संदिग्ध क्लेम, दवाओं के दुरुपयोग और अनियमित तरीके से काम करने वाली फार्मेसियों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने महंगी दवाइयों की खरीद के लिए पारदर्शी नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।

अब आधे घंटे में महंगी जांचों का निस्तारण

स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि पटेल ने बताया कि अब 2,000 रुपए से अधिक लागत वाली जांचों के लिए पोर्टल पर आने वाले आवेदनों का निस्तारण केवल 30 से 35 मिनट में किया जा रहा है। पहले प्रतिदिन 1,700 से 1,800 आवेदन प्राप्त होते थे, जबकि अब यह संख्या घटकर 300 से 400 रह गई है। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान अनावश्यक एवं गलत श्रेणी में कराई जा रही जांचों की पहचान कर व्यवस्था में सुधार किया गया है। इसके साथ ही फार्मेसियों के नियमित ऑडिट, चिकित्सकों के प्रिस्क्रिप्शन की निगरानी तथा सीटी और एमआरआई जैसी महंगी जांचों की सतत मॉनिटरिंग से आरजीएचएस में पारदर्शिता बढ़ी है। निगरानी व्यवस्था मजबूत होने के बाद सीटी और एमआरआई जैसी महंगी जांचों में 30 से 40% तक कमी दर्ज की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery