Tuesday, July, 21,2026

शराब की दुकान में घुसा लेपर्ड... तीन पर किया हमला

टोंक: टोडारायसिंह कस्बे में सोमवार सुबह एक लेपर्ड के शराब की दुकान में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सेल्समैन की सूझबूझ से शटर बंद कर लेपर्ड को दुकान के अंदर कैद कर दिया गया। इसके बाद करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे वन मित्र राकेश को झाड़ियों में लेपर्ड दिखने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह करीब 400 मीटर दूर स्थित शराब की दुकान की ओर भागा। दुकान के बाहर बैठे फतेह लाल कोली (40) पर हमला करने के बाद लेपर्ड सीधे दुकान के अंदर घुस गया और सेल्समैन संजय गुर्जर (25) को भी घायल कर दिया।

हमले के दौरान संजय गुर्जर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत दुकान का शटर बंद कर लेपर्ड को अंदर ही कैद कर दिया। घटना के बाद आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि संजय गुर्जर और फतेह लाल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापति ने बताया कि सूचना मिलने पर जयपुर से वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया गया, जिसके बाद कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली।

सलूंबर में कुएं में गिरा लेपर्ड, सुरक्षित रेस्क्यू किया

सलूंबर। लसाड़िया क्षेत्र में वन विभाग ने गहरे कुएं में गिरे एक लेपर्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दानितालाई वन क्षेत्र के खाबड़ मार्ग स्थित कुएं में लेपर्ड गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले कुएं के आस पास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद सूझबूझ से चारपाई और पिंजरे की मदद लेकर लेपर्ड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बांसी नर्सरी भेजा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी जांच की जा रही है। वन अधिकारियों ने बताया कि स्वस्थ पाए जाने पर लेपर्ड को वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। विभाग ने लोगों से खुले कुओं को सुरक्षित ढकने या उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery