Thursday, March, 26,2026

पेट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों में भीषण आग, 4 ऑटो और कार जलकर खाक

उदयपुर: शहर के पटेल सर्किल इलाके में मंगलवार तड़के पेट्रोल पंप के ठीक बाहर खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। इस आग में 4 ऑटो रिक्शा और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना अल सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूरजपोल थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इसे ऑटो चालकों की आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के बाहर अवैध रूप से पार्किंग को लेकर विवाद चलता रहता है। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery