Thursday, September, 10,2026

चंबल के बीहड़ में छिपाई थी एक करोड की ज्वेलरी

उदयपुर: शहर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलर्स शोरूम से करीब एक करोड़ रुपए के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का हाथीपोल थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आगरा के चंबल बीहड़ से धनपाल (24), आनंद, (26) और गुड्डु (27) को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल चंबल के बीहड़ में जमीन में करीब तीन फीट गहरा गड्डा खोदकर छिपाया गया था। पुलिस ने करीब 60 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। फरार आरोपी मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वारदात से करीब दो महीने पहले मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा और आनंद उर्फ कुकड़िया वर्मा उदयपुर में मजदूरी करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने शोरूम की रेकी कर साथियों को बुलाया। 29 जुलाई की रात आरोपी गुमानिया नाले के रास्ते पैदल पहुंचे और साइड से शटर उखाड़कर तथा कांच का दरवाजा तोड़कर चोरी की। पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल और ऑनलाइन लेन-देन से बचते रहे तथा नकद किराया देकर ट्रेन और बस बदलते रहे। उदयपुर से कोटा, धौलपुर और आगरा तक करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery