Thursday, September, 10,2026

चंबल में अवैध खनन पर सख्ती, ड्रोन से निगरानी

जयपुर: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध बालू-बजरी खनन और परिवहन पर रोक के लिए सरकार ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों की पालना को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक ली। धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली और कोटा में 40 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां हाई-मास्ट टावर, ऑप्टिकल फाइबर और एआई-आधारित थर्मल नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं। नदी के नए मार्गों और गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन सर्वे भी होंगे। प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर पांच सशस्त्र होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति अवैध खनन पर कार्रवाई और सर्विलांस सिस्टम की मासिक समीक्षा करेगी। भारत सरकार के पांचवें मुख्य सचिव सम्मेलन में चिन्हित 28 सुधार प्राथमिकताओं में राजस्थान ने 22 पूरी कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शेष छह प्राथमिकताओं को जल्द पूरा करने और नियमों के सरलीकरण व डीरेगुलेशन पर जोर दिया। वहीं, माय भारत पोर्टल की समीक्षा में बताया गया कि VBYLD 2027 के क्विज में राजस्थान के 60 हजार युवा भाग ले चुके हैं और राज्य देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में अब तक 22,59,929 युवा पोर्टल पर पंजीकृत हैं।

एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग के निर्देश

मुख्य सचिव ने कृषि उपज को प्रसंस्करण, बाजार और निर्यात से जोड़कर किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की विस्तृत मैपिंग के निर्देश दिए। उन्होंने फसल एवं क्षेत्रवार मैपिंग कर क्लस्टर्स की आर्थिक, निवेश और निर्यात संभावनाएं चिह्नित करने तथा क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर्स को केवल उत्पादन और प्रसंस्करण तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला विकसित की जाए। नाबार्ड को आर्थिक संभावनाओं के साथ एफपीओ मैपिंग के निर्देश दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery