Thursday, September, 10,2026

मरुधरा में भारत-जापान की हवाई जुगलबंदी

जोधपुर: मरुधरा के आसमान में बुधवार से भारत और जापान की वायु सेनाओं की साझा ताकत नजर आई। भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स का 14 दिवसीय संयुक्त हवाई अभ्यास वीर गार्जियन-2026 जोधपुर में शुरू हो गया। 22 सितंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के वायु योद्धा अलग-अलग हवाई अभियानों और ऑपरेशनल गतिविधियों में साथ काम करेंगे। भारतीय वायुसेना के अनुसार, अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रक्षा सहयोग, ऑपरेशनल तालमेल, इंटरऑपरेबिलिटी और आपसी समझ को मजबूत करना है। जापानी दल दो सी-2 परिवहन विमानों से पहले ही जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंच चुका था। इस बार जापान के एफ-2 लड़ाकू विमान भी अभ्यास में शामिल हैं। भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ जापानी एफ-2 की भागीदारी अभ्यास को खास बना रही है। वीर गार्जियन का यह दूसरा संस्करण है। वायुसेना के मुताबिक, इससे दोनों सेनाओं के युद्धक कौशल और एक-दूसरे के साथ प्रभावी तरीके से काम करने की क्षमता को निखारने में मदद मिलेगी।

तरंगशक्ति में 8 देश होंगे शामिल

इसके बाद तरंगशक्ति-2026 बहुपक्षीय युद्धाभ्यास 21 सितंबर से जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर होगा। 17 दिन के नोटम के दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर सेक्टर का हवाई क्षेत्र सैन्य गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगा। इसमें 8 देश एयरक्राफ्ट के साथ और करीब 30 देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे।

ड्रोनथॉन-2026 पोकरण में 14 से

भारतीय वायुसेना का ड्रोनथॉन-2026 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोकरण रेंज में होगा। इसमें घरेलू निर्माता मानवरहित हवाई प्रणालियों और उनकी प्रतिकार प्रणालियों की क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। निगरानी-टोही, ऑटोनॉमस ऑपरेशन, समूह प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला प्रमुख क्षेत्र होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery