Thursday, September, 10,2026

सड़क सुरक्षा में मिसाल बनी जयपुर रेंज पुलिस

जयपुर: सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सिर्फ चालान काटना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि तकनीक, निगरानी और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ पुलिसिंग का नया मॉडल तैयार किया जा सकता है। जयपुर रेंज पुलिस ने इसे जमीन पर साबित कर दिखाया है।

रेंज आईजी राहुल प्रकाश की पहल पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए तीन बड़े नवाचार अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इन प्रयोगों की सफलता को देखते हुए लेन ड्राइविंग व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू करने की कवायद शुरू हो गई डीजीपी राजीव शर्मा ने हाल ही में जयपुर रेंज की समीक्षा बैठक के दौरान इन नवाचारों की सराहना है।

करते हुए इन्हें तकनीक आधारित पुलिसिंग का बेहतर मॉडल बताया। डीजीपी ने माना कि अपराध नियंत्रण के साथ सड़क हादसों में कमी लाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जयपुर रेंज के प्रयोग इसी सोच को नई दिशा देते हैं।

लेन ड्राइविंग से हाईवे पर बदला नजारा

हाईवे पर तेज रफ्तार और गलत लेन में वाहन चलाना गंभीर हादसों की बड़ी वजह बनता है। जयपुर रेंज में इसी चुनौती से निपटने के लिए लेन ड्राइविंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया। भारी वाहनों को बाई लेन में चलने के लिए पाबंद किया गया, जबकि ओवरटेकिंग और लेन बदलने के नियमों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए की गई। शुरुआत में वाहन चालकों को समझाइश दी गई और इसके बाद नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप हाईवे पर यातायात अनुशासन में सुधार देखने को मिला और हादसों में कमी दर्ज की गई। अब इस सफल प्रयोग को पूरे राजस्थान में लागू करने की कवायद चल रही है।

101 ब्लैक स्पॉट, अब Google Maps पर मिलेगा अलर्ट

जयपुर रेंज पुलिस के 'ऑपरेशन सेफर रोड्स' के तहत पिछले तीन वर्षों के सड़क हादसों के आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर 101 प्रमुख ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। इन दुर्घटना संभावित स्थानों के जियो-कोऑर्डिनेट्स को Google Maps के साथ इंटीग्रेट किया गया है। अब रेंज के नेशनल और स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र से पहले ही मोबाइल पर पॉप-अप और वॉइस अलर्ट के जरिए सावधान किया जा सकेगा। अलर्ट के जरिए चालक को गति कम करने और सतर्क होकर वाहन चलाने का संदेश मिलेगा। यानी हादसा होने के बाद कार्रवाई के बजाय पुलिस ने तकनीक के जरिए चालक को पहले ही चेतावनी देकर हादसे से बचाने का मॉडल तैयार किया है।

पुलिसिंग का दायरा थाने से सड़क तक

आईजी राहुल प्रकाश ने रेंज के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों की धरपकड़ और अपराध के आंकड़ों की समीक्षा तक सीमित नहीं हो सकती। सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकना भी पुलिस का दायित्व है। इसके लिए जिला पुलिस कप्तानों से लेकर अधीनस्थ अधिकारियों तक को ब्लैक स्पॉट, हाईवे पेट्रोलिंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक्सप्रेस-वे पर अस्थाई पुलिस चौकियां

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिंक रूट पर तेज रफ्तार वाहनों और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए एक और महत्वपूर्ण प्रयोग किया गया। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देशन में आईजी राहुल प्रकाश की पहल पर इन मार्गों पर अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। इन चौकियों से पुलिस की मौके पर पहुंचने की क्षमता बढ़ी और रिस्पांस टाइम कम हुआ। तेज रफ्तार वाहनों पर तत्काल कार्रवाई के साथ हादसा होने की स्थिति में घायलों को समय पर मदद और उपचार दिलाने में भी सहूलियत हुई। इससे दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण 'गोल्डन ऑवर' का बेहतर इस्तेमाल संभव हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery