Friday, August, 21,2026

CM का UAE को न्योता... बोले- राजस्थान में निवेश पर सरकार देगी हर संभव सहयोग

जयपुर: राजस्थान की विरासत, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं ने यूएई को आकर्षित किया है। जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में गुरुवार को आयोजित यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने यूएई की कंपनियों को राजस्थान में ऊर्जा, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है और राज्य सरकार प्रत्येक निवेशक को हर संभव सहयोग देगी। यहां निवेश करने पर केवल फायदा ही होगा, नुकसान नहीं। सीएम शर्मा ने कहा कि किले, महल, हवेलियों, रेगिस्तान, अभयारण्यों के साथ जेम्स एंड ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स और खनिज के क्षेत्र में राजस्थान की अपनी विशिष्ट पहचान है। इन क्षेत्रों में यूएई की कंपनियों के लिए निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में अनुकूल औद्योगिक वातावरण के लिए राजस्थान एवरोस्पेस एंड डिफेंस महित कई नीतियां लागू की गई हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में भी राजस्थान तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार विरासत संरक्षण पर भी काम कर रही है। शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की समृद्ध विरासत और पर्यटन यूएई के निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पर्यटन शासन सचिव शुचि त्यागी, रोटाना होटल ग्रुप की मुख्य रणनीति एवं संपत्ति अधिकारी आमना अल नोवैस, जेए रिसॉर्ट्स एंड होटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ पोर्सियानी, थामानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमित धामानी, लैंडमार्क ग्रुप के सिटीमैक्स होटल्स एड फूडमार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज राणा, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के राजस्थान स्टोर हेड सोनू जालम सहित यूएई-राजस्थान के हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर-दुबई एयर कनेक्टिविटी पर फोकस

यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के रिश्ते बेहद खास हैं। भारत और यूएई के बीच कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेट (सीईपीए) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत के व्यंजन अद्भुत है और राजस्थान की काजू कतली भी उन्हें पसंद है। हॉस्पिटेलिटी का राजस्थान और यूएई दोनों में महत्वपूर्ण योगदान है। यूएई की कंपनियां राजस्थान के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश करने की इच्छुक हैं। उन्होंने जयपुर और दुबई के बीच हवाई सेवाओं को और बेहतर बनाने की इच्छा भी जताई। अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने कहा कि यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक दोनों पक्षों की साझेदारी को और मजबूत करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दुबई यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery