Friday, August, 21,2026

केवलादेव में जल संकट: गोवर्धन ड्रेन से पानी की उम्मीद

भरतपुर: भरतपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना) में इस बार जल संकट की स्थिति बनी हुई है। पांचना बांध से पानी मिलने की संभावना कम होने के कारण अब पार्क प्रशासन की उम्मीद गोवर्धन ड्रेन पर टिकी है। वहीं चंबल पाइप लाइन से भी सीमित मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है। हालांकि गोवर्धन ड्रेन के पानी की गुणवत्ता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके संभावित असर को लेकर पर्यावरणविदें ने चिंता जताई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो पार्क के भीतर प्राकृतिक जल उपलब्धता बढ़ सकती है और बाहरी जल स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। फिलहाल गोवर्धन ड्रेन से पानी लेने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच और पारिस्थितिक प्रभाव का आकलन जरूरी माना जा रहा है। पानी निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है, तभी उसे पार्क में लिया जा सकता है।

डीग-भरतपुर में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित

राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना में पानी उपलब्ध कराने के कारण डीग और भरतपुर जिलों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। चम्बल पेयजल परियोजना की ट्रांसमिशन मेन पाइप लाइन से 21 अगस्त को केवलादेव उद्यान को पानी दिया जाएगा। इसके चलते 21 अगस्त को डीग तथा 22 अगस्त को भरतपुर जिले की पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी परियोजना खंड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता कमल सिंह मीणा ने दी।

पांचना में 60% पानी, 90% भराव पर ही मिलता है पानी

16 अगस्त को घना में जल उपलब्धता की समीक्षा की गई। पांचना बांध इस बार करीब 60 प्रतिशत ही भर पाया है, जबकि घना के लिए वहां से पानी तभी लिया जा सकता है, जब बांध 90 प्रतिशत से अधिक भरा हो। ऐसे में पांचना से पानी मिलने की उम्मीद कम है। पार्क में अच्छी बारिश होने से इस बार करीब 450 एमसीएफटी पानी से पर्यटन सीजन चल सकता है, जबकि सामान्य तौर पर 550 एमसीएफटी पानी की जरूरत होती है।

अभी अजान से मिला सिर्फ 50 एमसीएफटी पानी

अजान बांध में जमा बारिश के पानी में से अब तक केवल 50 एमसीएफटी पानी लिया जा सका है। शेष जरूरत पूरी करने के लिए गोवर्धन ड्रेन प्रमुख विकल्प बन रहा है। चंबल पाइप लाइन से मिलने वाला पानी सीमित है और यह भरतपुर शहर की पेयजल व्यवस्था से भी जुड़ा है। पर्यावरणविदों के अनुसार गोवर्धन ड्रेन के पानी में बाहरी क्षेत्रों से रसायन और अन्य तत्व आने की आशंका रहती है। इससे घना की वनस्पति और प्राकृतिक आवास प्रभावित हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery