Friday, August, 21,2026

स्कूलों में नवाचार, प्रोजेक्ट्स की मैपिंग और टीबी पर फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को तीन प्रमुख बैठकें लीं। मुख्य सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने से लेकर पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मैपिंग और टीबी मुक्त राजस्थान के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर विशेष निगरानी और जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ संवाद की श्रृंखला में शुक्रवार को जयपुर स्थित आरआईसी में राज्य स्तरीय वेबिनार-2 आयोजित होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर होने वाले इस वेबिनार में प्रदेश के सभी पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधान शामिल होंगे।

विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के साथ स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन, व्यावसायिक शिक्षा और विद्यार्थियों के कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। संस्था प्रधान अपने विद्यालयों के नवाचार और उपलब्धियां साझा करेंगे तथा जमीनी चुनौतियों
के व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे। मुख्य सचिव ने पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर राजस्व भूमि की मैपिंग में केवल स्थान ही नहीं, बल्कि भूमि की किस्म और अन्य संबंधित विवरण भी दर्ज करने के निर्देश दिए। इससे विभिन्न विभागों को परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि भूमि के चयन में मदद मिलेगी। उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्राथमिकता से पोर्टल पर मैप करने और संभावित इंफ्रास्ट्रक्चर गैप्स की पहचान के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर केंद्र की 29 अनिवार्य और राज्य की 23 अतिरिक्त लेयर्स के साथ 11 अन्य लेयर्स भी मैप की जा चुकी हैं। जिला मास्टर प्लान के तहत बारां में प्लान तैयार हो चुका है, जबकि धौलपुर, सिरोही, करौली और जैसलमेर में काम जारी है।

टीबी मुक्त राजस्थान के लिए बढ़ेगी स्क्रीनिंग

मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ एक्स-रे मशीनों का अधिकतम उपयोग और NAAT टेस्ट बढ़ाने पर जोर दिया गया। परिवार के पात्र सदस्यों की स्क्रीनिंग और टीबी प्रिवेटिव ट्रीटमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। राज्य में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या 2022 में 29 से बढ़कर 2025 में 6,547 हो गई है। अभियान के तहत अब तक 2.38 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 3.29 लाख से अधिक NAAT टेस्ट और 35.87 लाख से अधिक एक्स-रे किए जा चुके हैं। प्रदेश में 643 NAAT लैब, 132 हैंड-हेल्ड और 652 फिक्स्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery