Friday, August, 21,2026

खदान ढहने से गहरी खाई में गिरी मशीन, चालक की मौत व 1 घायल

डीडवाना-कुचामन: जिले के गोविंदी में गुरुवार सुबह पत्थर की खदान का हिस्सा अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया। करीब 200 फीट ऊंचाई पर काम कर रही LNT मशीन मलबे के साथ खाई में जा गिरी। हादसे में मशीन चालक ब्यावर निवासी करण सिंह रावत (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी पंकज (32) गंभीर घायल हो गया। मलबे में दो ट्रैक्टर और एक डंपर भी दब गए। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पत्थरों के नीचे दबे करण सिंह के शव को निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। घायल पंकज पुत्र राजकुमार पटेल, निवासी रामपुर (मध्यप्रदेश), को रेस्क्यू कर नावां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, करण करीब 15 दिन पहले ही खदान में LNT चलाने आया था। वहीं पंकज पिछले चार महीने से यहां डंपर चालक के रूप में काम कर रहा था। हादसे के समय खदान के नीचे कुछ ट्रैक्टर चालक काम कर रहे थे। वे आवाज सुनकर वे ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery