Friday, August, 21,2026

घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की 31 माह की उपलब्धियां: सीएम

जयपुर: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है।

इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, मंत्री जोगाराम पटेल और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने 2023 के विधानसभा प्रत्याशियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 31 माह में राजस्थान में सुशासन और विकास के ऐसे काम किए हैं, जो कांग्रेस अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई।

टिकट में जमीनी सक्रियता और साफ छवि अहम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी 24 घंटे सक्रिय रहने वाला संगठन है और उसका मजबूत नेटवर्क बूथ स्तर तक मौजूद है। निकाय चुनाव में टिकट वितरण के दौरान उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय से धरातल पर सक्रिय हैं, लगातार जनता के बीच रहते हैं, जिनकी छवि साफ है और जिनमें चुनाव जीतने की क्षमता है।

स्थानीय मुद्दों पर घोषणा-पत्र

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि घनश्याम तिवाड़ी की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति गठित की गई है। समिति स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर घोषणापत्र तैयार कर रही है। पानी, सड़क, सफाई, यातायात, सीवरेज और शहरी विकास जैसे मुद्दों को निकायवार घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

समन्वय से किया जीत का दावा

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से भाजपा नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery