Wednesday, February, 25,2026

धर्म पूछकर कंबल देना संविधान के खिलाफः मीणा

टोक: पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा निवाई में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। टॉक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने कंबल बांटकर वापस लेने की घटना को गलत और शर्मनाक बताया है। सांसद मीणा का कहना है कि कंबल बांटते समय कुछ मुस्लिम महिलाओं से उनका धर्म पूछा गया और फिर उनसे कंबल वापस ले लिए गए। ऐसा करना समाज में नफरत फैलाने जैसा है। ऐसे लोग देश की एकता को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर कार्रवाई की
मांग की है। सांसद मीणा ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery