Thursday, March, 26,2026

प्रदेश में 'टीबी मुक्त भारत' का बजा बिगुल चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की शुरुआत

जयपुर: विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्रदेश में 'टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय' की शुरुआत सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की उपस्थिति में की गई। मंत्री ने कहा कि टीबी केवल बीमारी नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक चुनौती है और इसे खत्म करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य ने वर्ष 2025 में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। अब उच्च जोखिम वाले 11 हजार से अधिक ग्रामों व शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां टीबी के साथ मधुमेह, बीपी जैसी बीमारियों की भी जांच होगी। अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग, एक्स-रे व जरूरत पड़ने पर NAAT जांच कर मरीजों को तुरंत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्यपाल बागडे ऑनलाइन जुड़े

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे विश्व टीबी दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में लोकभवन से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नोएडा में किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery