Saturday, February, 07,2026

पागल कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम गंभीर घायल

अलवर: पागल और आवारा कुत्तों द्वारा छोटे बच्चों पर हमलों की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन कहीं न कहीं से खबर आ ही जाती है कि कुत्तों ने मासूम को नोंच खाया। अकेले बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, समय रहते राहगीर के आ जाने से छोड़ भागे। ताजा मामला खैरथल तिजारा जिले के माचा गांव का है। यहां पर एक 4 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते ने उसके घर के बाहर ही हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नही पाया और कुत्ता बच्चे को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के समय बच्चे की मां भी पास में ही मौजूद थी, लेकिन कुत्ते के अचानक हमला करने से वह भी घबरा गई और वह अपने बच्चे के बचाव में कुछ नहीं कर पाई।

बच्चे की मां ने बताया कि पागल कुत्ते के हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे के शरीर पर जगह-जगह काट लिया। उसकी दोनों आंखों के ऊपर सिर पर भयंकर घाव कर दिए। वहीं एक हाथ की उंगलियों को चबाने के साथ ही दूसरे हाथ की बाजू पर भी बुरी तरह नोच लिया। करीब 30 सेकंड तक कुत्ते ने बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर रखा। मां की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। खून से लथपथ हालत में घायल बालक को परिजन पहले किशनगढ़ बास अस्पताल लेकर पहुंचे, नहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्चे के सिर में कुल सात टॉक लगाए गए हैं। इसके अलावा पलकों, हाथ को उंगलियों और बाजू पर भी कई टांके आए हैं।

घायल बच्चे के चाचा मुबारिक ने बताया कि बच्चा असवाल पुत्र राहुल शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक एक पागल कुत्ता आया और हमला कर बच्चे को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया। कुत्ता देर शाम तक एकड़ में नहीं आया था। गांव में खुलेआम घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। अलवर जिले में इससे पहले भी बच्चों पर कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery