Friday, February, 06,2026

इसी माह से शुरू होगी 1926 वन-वन्यजीव हेल्पलाइन

जयपुर: राज्य सरकार वन, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसी माह से राज्य में 1926 नंबर की विशेष वन-वन्यजीव हेल्पलाइन शुरू की जा रही है। यह हेल्पलाइन अरण्य भवन, जयपुर में स्थापित होगी तथा इसका संचालन वन विभाग की आईटी शाखा द्वारा किया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी और चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी। आम नागरिक किसी भी समय फोन कर घायल या फंसे हुए वन्यजीव, जंगल में लगी आग, अवैध वृक्ष कटाई, वन अतिक्रमण, तस्करी या मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी समस्याओं की तुरंत सूचना दे सकेंगे। हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल के त्वरित और व्यवस्थित निस्तारण के लिए स्पष्ट प्रक्रिया तय की गई है। कॉल सबसे पहले संबंधित रेंज अधिकारी को भेजी जाएगी। यदि निर्धारित समय में रेंज अधिकारी कॉल प्राप्त नहीं करते हैं तो वह स्वतः उप वन संरक्षक के पास स्थानांतरित हो जाएगी। यदि भी कॉल रिसीव नहीं करते हैं, तो शिकायत वन संरक्षक तक पहुंचाई जाएगी। सभी स्तर के अधिकारियों को 0141-2831926 नंबर से आने वाली कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी कारणवश कॉल मिस हो जाती है, तो ऑपरेटर के माध्यम से शिकायतकर्ता से वापस संपर्क करना अनिवार्य होगा।

हर कॉल का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और मौके पर की गई कार्रवाई का विस्तृत अभिलेख तैयार किया जाएगा। हर माह संभाग स्तर पर कॉल निस्तारण की समीक्षा अनिवार्य होगी। रेंज अधिकारियों की नवीनतम सूची और संपर्क विवरण आईटी शाखा को नियमित रूप से उपलब्ध कराना होगा। यदि संपर्क विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे दो दिन के भीतर सुधारना अनिवार्य होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery