Friday, February, 06,2026

राजस्थान का पत्थर हमारी विरासत और भविष्य भीः भजनलाल शर्मा

जयपुर: जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन 8 फरवरी तक किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और एसीएस शिखर आग्रवाल उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, शिल्प परंपरा और औद्योगिक शक्ति का साझा मंच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को निवेश और बाजार के रूप में देख रही है और संगमरमर व सैंडस्टोन जैसे प्राकृतिक संसाधन निवेश के लिए उभरते हुए क्षेत्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रतिष्ठित भवनों में राजस्थान के पत्थर का उपयोग हुआ है। राजस्थान के पत्थर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक बार सही निर्माण हो जाए तो इसका मेंटेनेंस बेहद कम होता है।
मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्टोन के विलन को साझा करते हुए एमएसएमई, छोटे और मध्यम उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों के सम्मान, उचित मजदूरी, सुरक्षा और स्किल एन्हांसमेंट कार्यक्रमों को सरकार की प्राथमिकता बताया।

सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पत्थर उद्योग सहित सभी प्रकार के उद्योगों के लिए निवेश-अनुकूल और नीति-स्थिर वातावरण तैयार किया है। सिंगल विंडो सिस्टम, औद्योगिक बुनियादी ढांचे का सुदृ‌ढीकरण, लॉजिस्टिक्स में सुधार और प्रक्रियाओं के सरलीकरण जैसे नवाचारों से उद्यमी बिना परेशानों के यहां अपना उद्यम आसानी से स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न नीतियों से निवेश करना आसान हुआ है और आर्थिक विकास, नवाचार तथा रोजगार सृजन के नए मार्ग खुले हैं। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपए के कार्य शुरू हो चुके हैं।

यहां इतिहास लिखने की जरूरत नहीं पड़ती, खुद बोलते हैं पत्थरः राठौड़

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है जहां इतिहास लिखने की
जरूरत नहीं पड़ती, यहां पत्थर खुद बोलते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निवेश-परक नई नीतियों, सिंगल
विंडो क्लीयरेंस और प्रक्रियाओं के सरलीकरण सहित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से उद्यमियों को राहत दी जा रही है। उन्होंने
कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट प्रदेश के पत्थर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को वैश्विक पटल पर आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

शिल्पग्राम का किया अवलोकन

इस अवसर पर शिल्पग्राम में आयोजित शिल्पकारों और कारीगरों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और निर्माण तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण गैर-कृषि आजीविका, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery