Friday, April, 17,2026

डिप्टी CM व डीजीपी सवार थे विमान में रनवे से आगे निकला विमान, इमरजेंसी ब्रेक से रोका

शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अतुल वर्मा समेत 30 से अधिक यात्रियों को सोमवार सुबह दिल्ली से शिमला लेकर आ रहा एक विमान जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। विमान को इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे को पार कर हवाई पट्टी के किनारे लगे 'स्टड' से टकरा गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने नियमित जांच के बाद दिल्ली से उड़ान भरी थी। इंजीनियर विमान का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कोई तकनीकी गड़बड़ी तो नहीं थी।

अग्निहोत्री ने संवाददाताओं से कहा, रनवे छोटा है और हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते। एक आम आदमी के तौर पर मैं कह सकता हूं कि उतरते समय विमान उस जगह जमीन पर नहीं उतरा, जहां उसे उतरना चाहिए था और हवाई पट्टी के अंत में पहुंच गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery