Thursday, March, 26,2026

10वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी ने मारी बाजी, हाड़ौती पिछड़ा

जयपुर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने मंगलवार को वर्ष 2026 की सेकंडरी (10वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम में एक बार फिर बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी।

बोर्ड के अनुसार कुल 10,66,561 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,49,068 परीक्षा में शामिल हुए और 9,88,520 सफल घोषित किए गए। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि बालकों का 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। नियमित श्रेणी में 94.29 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जबकि निजी परीक्षार्थियों का परिणाम मात्र 33.18 प्रतिशत रहा।

प्रथम श्रेणी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

इस वर्ष 5,55,663 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। वहीं 3,60,656 विद्यार्थी द्वितीय और 72,029 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए। 27,678 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी। जिलावार परिणामों में शेखावाटी क्षेत्र का दबदबा रहा। झुंझुनूं 97.77 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि डीडवाना-कुचामन (97.59%) और सीकर (97.43%) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, वहीं हाड़ौती क्षेत्र के जिले निचले पायदान पर रहे। धौलपुर (87.52%), प्रतापगढ़ (88.11%) और बारां (89.72%) सबसे कम प्रदर्शन वाले जिलों में शामिल रहे।

भाषाओं में शानदार प्रदर्शन, गणित-विज्ञान में गिरावट

भाषा विषयों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिंदी में 99.20 प्रतिशत और अंग्रेजी में 97.86 प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि संस्कृत में नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 99.31 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा। इसके विपरीत गणित और विज्ञान में निजी परीक्षार्थियों का प्रदर्शन कमजोर रहा। गणित में निजी छात्रों का परिणाम 30.77 प्रतिशत और विज्ञान में 38.33 प्रतिशत रहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery