Monday, August, 11,2025

जयपुर की बालिकाएं सरहद पर जाकर जवानों को बांधेंगी राखी

जयपुर: देश की सरहदों की रक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले जवान रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाते हैं, रक्षाबंधन पर उनकी कलाई सूनी नहीं रहे, इसलिए जयपुर की बालिकाएं बॉर्डर पर जाकर जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी। अमर जवान ज्योति स्मारक से बुधवार को राष्ट्रीय रक्षाबंधन यात्रा रवाना हुई। पहले दल में 30 बालिकाएं पाकिस्तान और चीन बॉर्डर के लिए रवाना हुई, जो बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेगी। इससे पहले अमर जवान ज्योति स्मारक घर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी शिरकत की। जामडोली स्थित श्रीशक्तिपीठ के वात्सल्य साधना केंद्र की साध्वी समदर्शी ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षाबंधन यात्रा साल 2013 में पहली बार शुरू की गई थी। इस साल 36 लोगों का एक दल बुधवार को रवाना हुआ। इस दल में 30 बालिकाएं शामिल हैं।

यह दल पहले जोधपुर जाएगा, जहां सैनिकों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। इसके बाद जैसलमेर में पाकिस्तान से सटी सरहद पर स्थित चौकियों की रक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यहां के बाद ये बालिकाएं पंजाब में पाकिस्तान सरहद पर तैनात सैनिकों को राखी बांधेंगी।

हमारा लक्ष्य बच्चों को संस्कारी बनाना : दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों को उत्तम शिक्षा देकर संस्कारी बनाना है और यह तभी संभव है, जब हम विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। देश की सुरक्षा में जुटे जवान होली, दीपावली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर अपने घर नहीं आ पाते, ऐसे में यह यात्रा उन्हें यह अहसास दिलाती है कि पूरा देश उनके साथ है।

सैनिकों की लंबी उम्र की कामना

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में पुलिस और सीमाओं की सुरक्षा में सैनिक हर समय मुस्तैद रहते हैं। हम उनकी रक्षा की कामना करते हैं। हर साल साध्वी समदर्शी की अगुवाई में जयपुर से महिलाएं और बालिकाएं सीमाओं पर तैनात जवानों को राखी बांधती हैं। यह परंपरा जयपुर से शुरू हुई है। बालिकाएं सैनिकों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखियां

नगर निगम ग्रेटर इस बार रक्षाबंधन को स्वच्छता बंधन के रूप में मनाएगा। स्वच्छता योद्धा RRR (Reduce, Reuse, Recycle) थीम पर आधारित राखियां बना रही है, जिनमें पुराने कपड़े व सजावटी स्क्रैप सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गोमय राखियां भी तैयार की जा रही हैं। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने भी स्वच्छता योद्धाओं संग राखी बनाकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि ये राखियां पेड़ों को बांधी जाएंगी, जो पर्यावरण रक्षक हैं। पांच हजार राखियां बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री को भी राखियां भेजी जाएंगी और स्वच्छता योद्धाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery