Friday, March, 20,2026

सीकर में ओलावृष्टि, सादुलपुर में बिजली गिरने से 1 की मौत

जयपुर: प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि सीकर में ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर राजस्थान में दिखाई दे रहा है। इसी के चलते प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर में बूंदाबांदी हुई।

चूरू में आकाशीय बिजली गिरी

चूरू जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाएं सामने आई। सादुलपुर के लुटाना गांव में खेत में पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र पुत्र मनफूल मेघवाल के रूप में हुई है। वहीं भगेला गांव में भी बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बारिश के साथ ओले गिरे

सीकर में बुधवार को हुई बारिश के साथ ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। जयपुर रोड स्थित अर्बन हाट में चल रहे जिला स्तरीय गौरव और राजसखी मेले में भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने बाजारों और सड़कों पर भी हलचल कम कर दी।

21 मार्च तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेस का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय यह वेस्टर्न डिस्टर्बेस 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

आज में गिरावट की तापमान संभावना

प्रदेश में गुरुवार को तापमान में गिरावट रहेगी। जयपुर में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 34 से 36 डिग्री, बीकानेर में 33 से 35 डिग्री, कोटा में 32 से 34 डिग्री और भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान में 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery