Thursday, October, 29,2026

मतदाता पंजीकरण में बालोतरा अव्वल, बाड़मेर सबसे पीछे

जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत नाम जोड़ने और विवरण दुरुस्त कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। इसके बाद नागरिक 11 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटाने या विवरण में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सभी आवेदनों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मताधिकार से जोड़ना और सूची को त्रुटिरहित बनाना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के मामले में बालोतरा जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि बाड़मेर सबसे पीछे है। निर्वाचन विभाग अब कम प्रगति वाले जिलों में आवेदन बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करने और पात्र लोगों तक पंजीकरण की सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

18-19 वर्ष के युवाओं पर विशेष फोकस

प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए 1 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय कर पात्र विद्यार्थियों की पहचान करने तथा उनके आवेदन भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने के साथ विशेष शिविर लगाने और सहायता डेस्क के जरिए युवाओं को प्रक्रिया समझाने की योजना है।

नाम जोड़ने से लेकर संशोधन तक के लिए अलग फॉर्म

निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग जरूरतों के लिए निर्धारित फॉर्म उपलब्ध कराए हैं। नया नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए निर्धारित है। किसी नाम को सूची से हटाने या दर्ज नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पता बदलने, व्यक्तिगत विवरण में सुधार, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने अथवा दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नित कराने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। मतदाता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, एप या अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन जिलों में बेहतर स्थिति

आवेदन प्राप्ति में बालोतरा के बाद बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर और डीग सहित कई जिलों की स्थिति बेहतर बताई गई है। वहीं कोटा, जयपुर, राजसमंद और नागौर में पंजीकरण की रपत्तार बढ़ाने की जरूरत है। विभाग की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव या आवेदन प्रक्रिया में परेशानी के कारण मतदाता सूची से बाहर न रहे। जिला स्तर पर प्रगति की निगरानी कर पिछड़ रहे क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery