Thursday, August, 27,2026

शहरों में सजेगा चुनावी अखाड़ा, आज से नामांकन का आगाज

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन चुनावों में 1,44,03,853 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी और इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 3 सितंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निकाय सदस्य पदों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। नए परिसीमन के बाद 309 निकायों में 10,245 वार्ड और 16,465 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान ईवीएम से होगा।

14 सितंबर को खुलेगा चुनावी पिटारा

दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर से नामांकन और 18 सितंबर को निर्वाचन होगा। उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए करीब 1.15 लाख कर्मचारी और कानून-व्यवस्था के लिए लगभग 98,790 पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नए विकास कार्यों, नई योजनाओं और नए कार्यदिशों पर रोक रहेगी। नामांकन शुरू होते ही राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों की दौड़ तेज होगी। अब 31 अगस्त तक पर्चे दाखिल किए जाएंगे, 3 सितंबर तक नाम वापसी और 14 सितंबर को नतीजों के साथ तय होगा कि राजस्थान के शहरों की सत्ता किसके हाथ जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery