Saturday, September, 12,2026

सियासत के दिग्गजों से सिस्टम के पहरेदारों तक, सबने डाला वोट

जयपुर: प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रंग-बिरंगे रूप में सामने आया। जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और पाली समेत 147 नगरीय निकायों में करीब 87.60 लाख मतदाताओं ने 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। इस लोकतंत्र के महापर्व में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री और आम युवा मतदाता तक सभी ने मताधिकार का इस्तेमाल कर भागीदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ जयपुर के गेटोर जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने मतदान को हर नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में बूथ पहुंचने की अपील की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सुबह जल्दी पहुंचकर वोट डाला। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी केशव नगर स्थित मतदान केंद्र पर अपना मत डाला। प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने जयपुर में मतदान कर लोकतंत्र में प्रशासन की भागीदारी का संदेश दिया।

कई जिलाधिकारियों, एसपी और अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बोट डाले। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के महामंदिर स्थित जैन स्कूल मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और पुत्रवधू हिमांशी गहलोत के साथ मतदान किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में और मंत्री राजवर्धन राठौड़ समेत कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में वोट डाला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery