Friday, April, 25,2025

बाड़मेर का पारा 44° के पार

जयपुर: प्रदेश में दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। दिन का तापमान सामान्य से साढ़े पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं रात का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को प्रदेश के 24 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार रात को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन 10 जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस दौरान रात का सबसे कम तापमान बारां जिले के अंता में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंता में दिन और रात के तापमान में 23.6 डिग्री का अंतर देखा गया।

जयपुर में गुरुवार को तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पिलानी में 43.6, जैसलमेर में 43.4, कोटा में 43.1, वनस्थली में 43.2 और बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में रात का तापमान 27.8, जैसलमेर में 25.2, बीकानेर में 24.4, और जयपुर व कोटा में 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

जयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा आगामी सप्ताह में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 25 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 2 से 8 मई के बीच राज्य में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने और एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery