Friday, April, 25,2025

अब उड़ान में लगेगा अधिक समय, किराए में बढ़ोतरी की संभावना

नई दिल्ली/मुंबई: पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने से दिल्ली व अन्य उत्तरी शहरों से नाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा और निकट भविष्य में किराया बढ़ने की भी संभावना है। एयर इंडिया और इंडिगो ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया विमानन कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया को जोड़ने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक विस्तारित मागों से होकर गुजरने की संभावना है। इंडिगो, एयर इंडिया के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करता है। दिल्ली समेत उत्तर भारतीय शहरों से पश्चिम देशों की ओर जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित होंगी। विमानन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों और पायलटों के अनुसार, उड़ानों के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनना होगा, जो अरब सागर के ऊपर से होते हुए लंबा हो जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देगा। वैकल्पिक मागों की वजह से उड़ान की अवधि बढ़ जाएगी और बदले में ईंधन की खपत व परिचालन व्यय बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery