Friday, April, 25,2025

बच्चों के लिए जिला अस्पतालों में क्लीनिक खोले जाएं

नई दिल्ली: बच्चों और किशारों में डायबिटीज (जुवेनाइल डायबिटीज टाइप -1) के निदान और देखभाल के लिए जन जागृति अभियान चला रही गुजरात की दो डॉक्टर बहनों का कहना है कि इसमें केंद्र व राज्य सरकारों के साथ समाज के सभी वगों व धर्म गुरुओं के जुड़ने की आवश्यकता है ताकि देश में बच्चों में मधुमेह के दाग को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत में सर्वाधिक बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। अपने अभियान के तहत वे स्वयं की कार से देश के 12 राज्यों का सफर करेंगी। इस अभियान पर निकली गुजरात के विश नगर निवासी डॉ स्मिता जोशी और डॉ रावल शुक्ला ने गुरुवार को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद सरस्वती को भारत में डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी दी और जन जागृति के लिए उनसे सहायता मांगी।

दोनों डॉक्टर बहनें देश के सभी राज्यों में पहले से मौजूद एनसीडी क्लीनिकों की तर्ज पर जिला सरकारी अस्पतालों में समर्पित टाइप 1 मधुमेह क्लीनिकों की स्थापना पर जोर दे रही हैं। इसके लिए वे राज्यों को प्रेरित भी कर रही हैं। अपने अभियान के तहत वे 20 अप्रैल को गुजरात की राजधानी गांधी नगर से चलकर 22 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंची जहां उन्होंने एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास से मुलाकात की और उनसे देश के हर एम्स में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डेडिकेटेड टाइप -1 डायबिटीज क्लिनिक चलाए जाने का आग्रह किया। बाद में उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा के स्वास्थ्य अधिकारियों से भी इस विषय में चर्चा की। डॉक्टर बहनों ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ वर्ष 2018 से डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए सेवा के काम में जुटी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery